कटेया में चोरी की दो बाइकों व शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 26 Aug 2025 7:53 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. कटेया थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान पंचदेवरी चौराहा के पास से एक चोरी की बाइक और 20 लीटर देसी शराब के साथ भोरे थाने के जगदारी बनकटा गांव के निवासी सुभाष यादव के पुत्र संजय यादव को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गोपालगंज. कटेया थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान पंचदेवरी चौराहा के पास से एक चोरी की बाइक और 20 लीटर देसी शराब के साथ भोरे थाने के जगदारी बनकटा गांव के निवासी सुभाष यादव के पुत्र संजय यादव को गिरफ्तार किया. वहीं, अमवां के पास से एक अन्य चोरी की बाइक और 27 लीटर देसी शराब के साथ कटेया थाने के दुहौना गांव के निवासी जहरुद्दीन अंसारी के पुत्र यूनूस अली उर्फ सिडू को पकड़ा. पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त चोरी की बाइक का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए कर रहे थे. मौके से बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन