ePaper

उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया में प्रशिक्षण हुआ शुरू

Updated at : 10 Sep 2025 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया में प्रशिक्षण हुआ शुरू

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया, गोपालगंज में उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए समेकित पोषक प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया, गोपालगंज में उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए समेकित पोषक प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष एवं कोर्स निदेशक डॉ अनुपमा कुमारी तथा नाबार्ड गोपालगंज के डीडीएम डॉ अनुपम लाल कुसुमाकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. डॉ अनुपमा कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संभावित उर्वरक डीलरों को मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़ा तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराना है. साथ ही प्रतिभागियों को खादों से संबंधित नियमों और कानूनों की जानकारी दी जायेगी. यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को परा विस्तार पेशेवर के रूप में विकसित करने में भी सहायक होगा. उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 10 सितंबर से 24 सितंबर 2025 तक चलेगा. वहीं कोर्स संचालक डॉ नवीन कुमार ने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रतिभागी इस प्रशिक्षण में शामिल हुए हैं. उनके ज्ञान संवर्धन के लिए देश के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों और शोध संस्थानों के विशेषज्ञ जुड़ेंगे और तकनीकी जानकारी साझा करेंगे. कार्यक्रम के दौरान केंद्र के गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ अनिता गौतम, डॉ अभिषेक राणा, सहायक पंकज कुमार, नीलेश कुमार और पप्पू कुमार भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन