हथुआ में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने लगायी फांसी, स्थिति नाजुक

Updated:
विज्ञापन
हथुआ में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने लगायी फांसी, स्थिति नाजुक

हथुआ. हथुआ थाने के दक्षिण मुहल्ला हथुआ गांव में एक महिला पारिवारिक कलह से तंग आकर गले में फंदा लगा कर लटक गयी.

विज्ञापन

हथुआ. हथुआ थाने के दक्षिण मुहल्ला हथुआ गांव में एक महिला पारिवारिक कलह से तंग आकर गले में फंदा लगा कर लटक गयी. परिवार वालों ने महिला को फंदे पर लटका देख उसे फंदे से नीचे उतारा. आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया. पीड़ित महिला गुड्डु ठाकुर की पत्नी सोनी देवी बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला का पति अक्सर नशे में धुत होकर मारपीट व गाली-गलौज करता था. इससे वह हमेशा परेशान रहती थी. मंगलवार को महिला के पति तथा उसके परिवार वालों ने मारपीट व गाली-गलौज की. इससे वह आजिज होकर गले में फंदा लगा कर लटक गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ashok Mishra

लेखक के बारे में

By Ashok Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन