भिंगारी बाजार में जमीन बिक्री के पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
भिंगारी बाजार में जमीन बिक्री के पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

भोरे. थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव निवासी मंटू कुमार यादव ने सिसई गांव निवासी मो खुर्शीद के खिलाफ जमीन का पैसा नहीं देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

भोरे. थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव निवासी मंटू कुमार यादव ने सिसई गांव निवासी मो खुर्शीद के खिलाफ जमीन का पैसा नहीं देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में मंटू यादव ने बताया है कि उन्होंने मो. खुर्शीद को भिंगारी बाजार में अपनी जमीन ₹5,32,000 में बेची थी. सौदे के तहत ₹2,20,000 नकद दिये गये, जबकि ₹2 लाख का चेक दिया गया. शेष ₹1,12,000 की राशि अभी तक नहीं दी गयी. जब मंटू यादव ने चेक बैंक में जमा किया, तो वह बाउंस हो गया क्योंकि चेक पर न तो सही हस्ताक्षर थे और न ही खाते में पर्याप्त राशि मौजूद थी. आरोप है कि जब मंटू यादव ने बाकी पैसे की मांग की तो मो खुर्शीद ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में भोरे थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित की नीयत शुरू से ही रकम हड़पने की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन