gopalganj news : अपराजिताओं के हौसले को सलाम, 23 अप्रैल को प्रभात खबर देगा सम्मान

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : अपराजिताओं के हौसले को सलाम, 23 अप्रैल को प्रभात खबर देगा सम्मान

gopalganj news : मिंज स्टेडियम में होगा समारोह, दिनेश बाबरा समेत कई प्रख्यात कवियों का लगेगा जमावड़ा

विज्ञापन

गोपालगंज. समाज के लिए प्रेरक बनीं गोपालगंज की अपराजिताओं के हौसलों को ””प्रभात खबर”” सम्मानित करेगा. ””प्रभात खबर”” के वार्षिक अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन इस बार 23 अप्रैल (बुधवार) को शहर के मिंज स्टेडियम में किया जायेगा.

शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस भव्य आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं को ‘प्रभात खबर’ की ओर से सम्मानित किया जायेगा. यह कार्यक्रम केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें कला, साहित्य और सशक्तीकरण का अद्भुत संगम भी देखने को मिलेगा. कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें देश के प्रख्यात और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का स्वर बुलंद करेंगे. कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश बाबरा, हास्य और व्यंग्य के लिए प्रसिद्ध शंभू शिखर, ओजपूर्ण कवियित्री पद्मिनी शर्मा, और जनभावनाओं को शब्द देने वाले अशोक चारण जैसे दिग्गज कवियों की उपस्थिति रहेगी. इनकी कविताएं निश्चित ही श्रोताओं के मन को छूएंगी और नारी शक्ति को एक नयी प्रेरणा देंगी. ””””प्रभात खबर”””” हर साल अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन करता है, जिसका उद्देश्य उन महिलाओं को मंच से सम्मान देना है, जो चुनौतियों के बावजूद समाज में बदलाव की अगुवाई कर रही हैं. इस वर्ष भी यह आयोजन प्रेरणा, सम्मान और मनोरंजन से भरपूर रहेगा. प्रभात खबर की ओर से इस आयोजन में सभी पाठकों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव की इस लहर में हर कोई सहभागी बन सके. यह शाम, महिलाओं के सम्मान और सृजन की शक्ति को समर्पित होगी.

ये हैं कार्यक्रम के प्रायोजक

कार्यक्रम की सफलता को लेकर ””प्रभात खबर”” के मुख्य प्रायोजक के रूप में वास्तु बिहार और एसोसिएट प्रायोजक के रूप में कल्याण ज्येलर्स, मुसाफिर हुंडई, हरिओम फीड्स प्रा लि शामिल हैं. वहीं, को-प्रायोजक के रूप में तारा होंडा, श्याम जनसेवा के फाउंडेशन श्याम भाई, आरपी ज्वेलर्स, इंडियन प्रीपरेटरी स्कूल, गोपालगंज नगर परिषद कृषि साख सहयोग समिति लि, जनसुराज के बलिराम सिंह, गोपालगंज जिला खादी ग्रामोद्योग संघ, विष्णु सुगर मिल्स लि. ब्रजेश बैच फोर क्लासेस, एडवांस ऑर्थो केयर सेंटर, दानिश ट्रेवल्स, ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन, जिला परिषद के अध्यक्ष सुभाष सिंह, बारी मार्केट के नितेश बॉडी हेल्थ केयर शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन