समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी औकात दिखायी जाये : पूर्व सैनिक

Updated:
विज्ञापन
समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी औकात दिखायी जाये : पूर्व सैनिक

सिधवलिया. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे प्रखंड में आक्रोश व्याप्त है. चहुंओर इस हमले की निंदा के साथ बदले की मांग की जा रही है. पूर्व वायु सैनिक सह वर्तमान में करसघाट पंचायत के मुखिया मुन्ना कुंवर ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी औकात दिखायी जाये.

विज्ञापन

सिधवलिया. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे प्रखंड में आक्रोश व्याप्त है. चहुंओर इस हमले की निंदा के साथ बदले की मांग की जा रही है. पूर्व वायु सैनिक सह वर्तमान में करसघाट पंचायत के मुखिया मुन्ना कुंवर ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी औकात दिखायी जाये. आंतकियों को यह पता नहीं है कि भारतीय सैन्य बल में वह ताकत है कि आतंकियों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर देगी और उनके आकाओं को सिर छुपाने की जगह नहीं मिलेगी. उन्होंने भारत सरकार से निवेदन किया कि पाकिस्तान को इसका माकूल जवाब दें और आतंकवाद को जड़ से समाप्त करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन