फुलवरिया व श्रीपुर थाने का औचक निरीक्षण, इंस्पेक्टर ने दिये सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया व श्रीपुर थाने का औचक निरीक्षण, इंस्पेक्टर ने दिये सख्त निर्देश

फुलवरिया. मीरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने रविवार की देर शाम फुलवरिया व श्रीपुर थानाें का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

फुलवरिया. मीरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने रविवार की देर शाम फुलवरिया व श्रीपुर थानाें का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और चौकीदारों की सक्रियता पर जोर दिया. उन्होंने सभी चौकीदारों को सजगता से कार्य करने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी. दारोगा राजेश कुमार पासवान के साथ उन्होंने अनुसंधान व अन्य गतिविधियों पर चर्चा कर निर्देश दिये. अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी, इलाके में सघन गश्ती और गश्ती दल को मुस्तैद रहने के निर्देश भी दिये. साथ ही निर्दोष लोगों को नहीं फंसाने और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन