मुजफ्फरपुर से बरामद हुई चोरी गयी स्कॉर्पियो, दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर से बरामद हुई चोरी गयी स्कॉर्पियो, दो आरोपित गिरफ्तार

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र में हुई स्कॉर्पियो चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र में हुई स्कॉर्पियो चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही चोरी गयी स्कॉर्पियो को भी बरामद कर ली गयी है. यह चोरी बीते पांच जनवरी को थाना क्षेत्र के टेरुआ गांव से हुई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में चोरी गयी स्कॉर्पियो को मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के समीप से बरामद किया गया. इस दौरान पुलिस ने मौके से दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ के बाद उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के सोनगढ़ आनंदी छपरा निवासी इब्राहिम तथा पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बलमी नन्हका निवासी अखिलेश कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि दोनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन