गोपालगंज के कुचायकोट में पेंशन शिविर में उमड़े वृद्धजन, 150 मामलों का मौके पर हुआ समाधान

Author Rajesh pandey|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय में ई केवाईसी के लिए उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

प्रखंड कार्यालय में ई केवाईसी के लिए उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

कुचायकोट प्रखंड कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में ई-केवाईसी, बैंक त्रुटियों और रुकी हुई पेंशन जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया, जिससे वृद्धजनों को राहत मिली.

विज्ञापन

Gopalganj News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बुधवार को कुचायकोट प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में पेंशनधारी और वृद्धजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे.

शिविर में ई-केवाईसी, बैंक खाते में तकनीकी गड़बड़ी, नाम संबंधी त्रुटि, रुकी हुई पेंशन सहित अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई. संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने लाभुकों के दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक सुधार करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया.

तकनीकी कारणों से बंद पेंशन को कराया गया चालू

शिविर में विशेष रूप से वैसे लाभुकों के मामलों को प्राथमिकता दी गई, जिनकी पेंशन ई-केवाईसी नहीं होने, बैंक खाता संबंधी त्रुटि या अन्य प्रशासनिक कारणों से बंद थी. अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई और समस्याओं का समाधान किया.

दिनभर चले इस विशेष अभियान में कुल 150 पेंशन संबंधी मामलों का ऑन-द-स्पॉट सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया.

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी मनोरंजन कुमार शुक्ला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र वृद्धजन या पेंशनधारी तकनीकी अथवा कागजी त्रुटियों के कारण अपने अधिकार से वंचित न रहे.

उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर आवश्यक सुधार कर कई लाभुकों की रुकी हुई पेंशन दोबारा चालू कराई गई है. इससे वृद्धजनों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से आगे भी ऐसे शिविरों के माध्यम से लाभुकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, ताकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ सभी पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Rajesh Pandey

लेखक के बारे में

By Rajesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन