ePaper

12 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

Updated at : 23 May 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
12 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुर्म टोला जलालपुर रोड के समीप वाहन जांच के दौरान की गयी. टीम ने मौके से 12 लीटर विदेशी शराब बरामद की है, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में की गयी है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान सुनील कुमार की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. तलाशी लेने पर उसके पास से शराब बरामद की गयी. पकड़े गये तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उत्पाद विभाग आगे की पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन