टेंपो से ले जायी जा रही 104 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर धराया

सासामुसा. विश्वंभरपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के भोज छापर तीनमुहानी के पास वाहन जांच के दौरान तस्करी के लिए कुचायकोट ले जायी जा रही 104 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
सासामुसा. विश्वंभरपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के भोज छापर तीनमुहानी के पास वाहन जांच के दौरान तस्करी के लिए कुचायकोट ले जायी जा रही 104 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान शराब लदे टेंपो को भी जब्त कर लिया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि यूपी से शराब लेकर एक टेंपो कुचायकोट की ओर जा रहा है. पुलिस टीम ने भोज छापर तीनमुहानी के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की. जांच के दौरान सीमा क्षेत्र की ओर से आ रहे टेंपो को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें 104 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के चौराव गांव निवासी प्रवीन कुमार चौधरी के रूप में हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




