Gopalganj News : जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, धारदार हथियार से हमले में छह जख्मी

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 14 Jun 2025 9:06 PM

विज्ञापन

कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

कुचायकोट. स्थानीय थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में शनिवार को खेत जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गये. इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, गांव के चंदन यादव और राकेश यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. शनिवार को चंदन यादव अपने समर्थकों के साथ खेत जोत रहे थे, तभी राकेश यादव पक्ष ने विरोध किया. विवाद बढ़ता गया और राकेश यादव के समर्थकों ने फरसे और धारदार हथियारों से चंदन यादव पर हमला कर दिया. इस हमले में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें बचाने आये राहुल कुमार को भी चोटें आयीं. दूसरे पक्ष से राकेश यादव, मुकेश यादव, बैजनाथ यादव और बेदान्ती देवी भी घायल हुए. सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से कुचायकोट सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने चंदन यादव को हायर सेंटर भेजा है. कुचायकोट थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिली है. मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन