'जल जीवन हरियाली महोत्सव' की शुरुआत, 15 दिनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य
भैसहीं में पौधारोपण कर संकल्प लेते फाउंडेशन के लोग
Gopalganj News : गोपालगंज में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन ने 'जल जीवन हरियाली महोत्सव' की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत 15 दिनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का निर्माण है.
Gopalganj News : भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की जिला इकाई की ओर से रविवार को 'जल जीवन हरियाली महोत्सव' का शुभारंभ किया गया. महोत्सव के तहत आगामी 15 दिनों में जिलेभर में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान की शुरुआत मांझा प्रखंड के भैंसही गांव से हुई, जहां पहले दिन 151 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
फलदार और छायादार पौधों का किया गया रोपण
अभियान के तहत भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों ने सरकारी विद्यालय परिसर एवं निजी भूमि पर जामुन, अमरूद, आंवला, बेल, सागवान सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए. इसके साथ ही लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण भी किया गया. वृक्षारोपण का पूरा कार्य समाज के लोगों ने अपने निजी संसाधनों से संपन्न कराया.
पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर
इस अवसर पर बाल्मीकि कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है.
बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज के लोग
कार्यक्रम में आलोक राय, बाल्मीकि कुमार, रानू सिंह, प्रद्युम्न राय, रंजीत सिंह, सुनील सिंह, रंजय सिंह, मनोज ब्रह्मर्षि, पवन सिंह, प्रिंस सिंह, संतोष ठाकुर, रवि शुक्ला, मनीष सिंह, अखिलेश सिंह, अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग उपस्थित रहे. सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया.
Also Read : श्रीपुर थाना क्षेत्र से युवती रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए