दिलौला गांव में शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दिलौला गांव में शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के दिलौला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देसी शराब के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के दिलौला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देसी शराब के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दुकानदार दिलौला गांव निवासी नागमणि राम है. पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दिलौला गांव में एक दुकानदार अपनी दुकान के पीछे अवैध शराब रखकर शराबियों के बीच बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देख दुकानदार भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान दुकान के पीछे से 200 एमएल की छह पैकेट देसी शराब बरामद की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन