मांझा में नाले का पानी बहाने को लेकर मारपीट, सात लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
मांझा में नाले का पानी बहाने को लेकर मारपीट, सात लोग घायल

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुराव गांव में बुधवार सुबह मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुराव गांव में बुधवार सुबह मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. नाले का पानी सड़क पर बहाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये, जिसमें महिला सहित सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए पहले मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, गांव के ब्रह्मदेव साह और उनके पड़ोसी उमेश साह के बीच सड़क पर बहते नाले के पानी को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गयी. इस दौरान ब्रह्मदेव साह पर रॉड और लाठी से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं बीच-बचाव करने आयीं उनकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र रवि साह और छोटे लाल साह को भी चोटें आयीं. दूसरे पक्ष से उमेश साह, जगरनाथ साह और बच्चा साह घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मांझा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल ब्रह्म देव साह और सुनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन