गोपालगंज में माध्यमिक शिक्षक महासंघ का चुनाव संपन्न, नवल किशोर सिंह बने जिलाध्यक्ष
चुनाव के बाद प्रमाण पत्र दिखाते संगठन के प्रतिनिधि
गोपालगंज में बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ. नवल किशोर सिंह को नया जिलाध्यक्ष चुना गया, और नई कमेटी ने शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया.
Secondary Teachers Federation: बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई गोपालगंज का संगठनात्मक चुनाव बुधवार को रामनगीना राय उच्च विद्यालय, सतई खाप हथुआ के परिसर में संपन्न हुआ. चुनाव महासंघ के जिला संयोजक रणजीत सिंह की अध्यक्षता में कराया गया. निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में उच्च विद्यालय रघुआ जमसड़ के पूर्व प्रधानाध्यापक रमेश सिंह मौजूद रहे.
चुनाव के दौरान नयी जिला कमेटी का गठन किया गया. इसमें नवल किशोर सिंह को जिलाध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामनंदन लाल उच्च विद्यालय, चकिया के राकेश कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार को जिला सचिव तथा भरत भूषण और मो. हारून रशीद को उप सचिव बनाया गया.
वहीं मुकेश कुमार राम को कोषाध्यक्ष, रामनिवास सिंह को राज पार्षद तथा जगन बैठा और संतोष कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.
शिक्षकों के हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संगठन से जुड़े शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने तथा उनके हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.
चुनाव के बाद उपस्थित सदस्यों ने नयी जिला कमेटी से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की उम्मीद जतायी.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर राम निवास सिंह, रामजीत सिंह, चितरंजन तिवारी, सरफराज अंसारी, मनोज कुमार, गगन बैठा, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, नीरज कुमार, राजन मिश्र, सुरेंद्र राय, रमेश सिंह, साहेब हुसैन, प्रभुनाथ सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











