गोपालगंज के भोरे में सांप के काटने से युवती की मौत, शौच के लिए निकली थी घर से
सांकेतिक तस्वीर
गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकली एक युवती को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, अंधेरे में पैर पड़ने पर सांप ने युवती को डस लिया था.
Young Woman's Death: भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में शौच के लिए निकली एक युवती को जहरीले सांप ने काट लिया. घटना में युवती की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
मृतका की पहचान महरादेउर गांव निवासी सुग्रीव सिंह की पुत्री विंदा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि विंदा कुमारी घर से शौच के लिए बाहर गयी थी. इसी दौरान अंधेरे में उसका पैर पास से रेंग रहे एक जहरीले सांप पर पड़ गया. इसके बाद सांप ने उसे काट लिया.
अचेत होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
सांप के काटने के बाद काफी देर तक युवती को इस बात का एहसास नहीं हुआ कि उसे सांप ने डस लिया है. बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गयी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे.
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











