गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगे चार एसी, मरीजों को गर्मी से मिलेगी राहत

Author Manish Raj|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फोटो ,इमरजेंसी वार्ड में एसी लगने के बाद निरीक्षण करते सिवाल सर्जन सहित अन्य लोग. | Prabhat Khabar Network

इमरजेंसी वार्ड में एसी लगने के बाद निरीक्षण करते सिवाल सर्जन सहित अन्य लोग. | Prabhat Khabar Network

पवन कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर राजेश तिवारी ने अपने पिता के इलाज के अनुभव से प्रेरित होकर गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चार नए एसी लगवाए हैं। जल्द ही दो और एसी उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन

गोपालगंज: सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब इमरजेंसी वार्ड में गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

पवन कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर राजेश तिवारी ने अपने निजी खर्च से इमरजेंसी वार्ड में चार नए एसी लगवाए हैं. उन्होंने जल्द ही दो और एसी उपलब्ध कराने की घोषणा की है.

पिता के इलाज से प्रभावित होकर उठाया कदम

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले राजेश तिवारी के पिता मदन तिवारी को सांप ने काट लिया था.

गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता से उनका सफल इलाज किया गया और उनकी जान बच गई.

अस्पताल में मिले बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं से प्रभावित होकर राजेश तिवारी ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने का निर्णय लिया.

अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर लगवाए एसी

राजेश तिवारी ने सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद से संपर्क कर इमरजेंसी वार्ड में एसी लगाने की इच्छा जताई.

इसके बाद उनकी पहल पर इमरजेंसी वार्ड में चार एसी लगाए गए.

एसी लगने के बाद अब गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से राहत मिलेगी. इससे इलाज के दौरान मरीजों को बेहतर और आरामदायक माहौल मिल सकेगा.

सिविल सर्जन ने पहल की सराहना की

बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. मोहम्मद इजरायल ने इस पहल की सराहना की.

उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर अस्पतालों के विकास और मरीजों की सुविधाओं के लिए सहयोग करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ऐसी सामाजिक पहल से स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलती है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन