राजस्व महाअभियान 16 अगस्त से, पंचायत स्तर पर लगेंगे विशेष शिविर

Updated:
विज्ञापन
राजस्व महाअभियान 16 अगस्त से, पंचायत स्तर पर लगेंगे विशेष शिविर

मांझा. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व महाअभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन

मांझा. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व महाअभियान चलाया जायेगा. इसका उद्देश्य भूमि अभिलेखों की अशुद्धियों का सुधार, उत्तराधिकार एवं बंटवारा नामांतरण को सरल बनाना और छूटी जमाबंदियों को डिजिटाइज करना है. अभियान के तहत पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगेंगे, जहां जमाबंदी पंजी में नाम, खाता, खेसरा, रकबा, लगान आदि से जुड़ी त्रुटियों का संशोधन होगा. राजस्व कर्मियों की टीम घर-घर जाकर जानकारी देगी और भरे हुए आवेदन शिविर में प्राप्त कर ऑनलाइन निष्पादन करेगी. डीएम पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सीओ मुन्ना कुमार ने पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर कार्ययोजना की समीक्षा की और अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन