बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर रोक, आपसी सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

सासामुसा. सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर विश्वंभरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी.
सासामुसा. सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर विश्वंभरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार ने की. इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के सदस्यों एवं आम लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान ऑर्केस्ट्रा और डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी. यदि कोई नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया, तो संबंधित सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने पर रोक रहेगी. उन्होंने सभी पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा. बैठक में जिला पार्षद अभिषेक कुमार, पूर्व मुखिया पशुपतिनाथ तिवारी, लवनारायण प्रसाद, रामाज्ञा यादव, रामाशीष यादव, जयप्रकाश प्रसाद, बीडीसी सदस्य डॉ मुन्ना साहनी, अजय साह, मुकेश प्रसाद सिंह, शिवजी कुशवाहा, सुभाष तिवारी, हरेश यादव, रामनिवास यादव, जयप्रकाश यादव, शिवजी यादव, रंगलाल यादव, मदन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




