नगर थाना पुलिस ने टेंपो से 203 बोतल शराब की बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
नगर थाना पुलिस ने टेंपो से 203 बोतल शराब की बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टेंपो से अवैध शराब की खेप पकड़ी है. पुलिस ने एक टेंपो की तलाशी के दौरान कुल 203 बोतल देसी व विदेशी शराब बरामद की.

विज्ञापन

गोपालगंज. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टेंपो से अवैध शराब की खेप पकड़ी है. पुलिस ने एक टेंपो की तलाशी के दौरान कुल 203 बोतल देसी व विदेशी शराब बरामद की. मौके से धराया टेंपो चालक जो कि मोतिहारी के पिपराकोठी थाने के पंडितपुर मलाई टोला गांव के निवासी मोहन सहनी का पुत्र बलिंद्र कुमार बताया गया है. पुलिस ने शराब के साथ-साथ टेंपो को भी जब्त कर लिया है. नगर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना मिली थी कि टेंपो के माध्यम से शराब की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद घेराबंदी कर कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है तथा उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन