Gopalganj News : ब्लॉक में 28 मार्च तक लगेगा पेंशन स्पेशल कैंप

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 19 Mar 2025 9:49 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालयों में 28 मार्च तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी सेवाएं प्रदान की जायेंगी. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के वैसे पेंशनधारी जो बीपीएल परिवार से आते हैं, उनका बीपीएल से संबंधित सूचना प्राप्त कर पोर्टल पर अपडेट करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

विज्ञापन

गोपालगंज. प्रखंड मुख्यालयों में 28 मार्च तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी सेवाएं प्रदान की जायेंगी. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के वैसे पेंशनधारी जो बीपीएल परिवार से आते हैं, उनका बीपीएल से संबंधित सूचना प्राप्त कर पोर्टल पर अपडेट करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. पेंशनधारियों की मृत्यु से संबंधित सूचना को अपडेट करते हुए पेंशन बंद करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. विशेष शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रखंड स्तर पर सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि पदाधिकारियों एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों के साथ बैठक कर शिविर की कार्ययोजना से अवगत करायेंगे एवं आवश्यक निर्देश देंगे. साथ ही संबंधित कर्मियों को इस शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में आवश्यक निर्देश देंगे. साथ ही शिविर में उपस्थित होने वाले आवेदकों,पेंशनधारियों को बैंक खाता पुस्तिका, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आय प्रमाण पत्र-बीपीएल (यदि लागू हो) एवं अन्य दस्तावेज की छायाप्रति के साथ उपस्थित होने के लिए सूचित करने का निर्देश दिया गया है. तीनों मृत्यु अनुदान योजना यथा-राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना अंतर्गत पात्रता रखने वाले लाभुक से आवेदन पत्र प्राप्त कर योजना से आच्छादित किया जाएगा एवं इन योजनाओं के लाभुकों की शिकायतों का निवारण भी किया जायेगा. बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि जन प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर इस शिविर के आयोजन एवं शिविर में निष्पादित किये जाने वाले कार्यों की जानकारी देंगे एवं उनसे भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का अनुरोध करेंगे. शिविर के आयोजन से संबंधित रोस्टर तैयार कर आदेश की प्रति सभी संबंधित को उपलब्ध करायी जायेगी. निर्गत आदेश में पर्याप्त संख्या में सुयोग्य कर्मियों यथा पंचायत कार्यपालक सहायक, विकास मित्र एवं पंचायत सचिव आदि की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन