हथुआ में सौहार्दपूर्वक निकाला गया मुहर्रम का जुलूस

Published by : ASHOK MISHRA Updated At : 06 Jul 2025 3:59 PM

विज्ञापन

हथुआ. रविवार को हथुआ बाजार में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. इसमें एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग ताजिया के साथ जुलूस में शामिल हुए.

विज्ञापन

हथुआ. रविवार को हथुआ बाजार में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. इसमें एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग ताजिया के साथ जुलूस में शामिल हुए. छोटकी बगही, बड़की बगही, मोतीपुर चिकटोली, भोजू खा के टोला, खानसामा टोला, डोमाहाता, मालीटोला आदि गांव के युवाओं ने पारंपरिक हथियार से लैस होकर कई करतब दिखाये. जुलूस में कौमी एकता साफ झलक रही थी. दोनों समुदायों के लोग जुलूस में शामिल हुए. वहीं जुलूस को शांतिपूर्ण कराने के लिए मोतीपुर चिकटोली गांव के रिंकू अंसारी, मासूम अली, प्रिंस अली, मेराज अली, फिरोज अंसारी, जमाल, मंजू, हिदायत, शारूख, माशूक लगे थे. विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा चौकसी बरती गयी थी. टैक्सी स्टैंड से लेकर पुरानी किला चौक तक पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK MISHRA

लेखक के बारे में

By ASHOK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन