सबकी झोली भरती हैं मां नकटो और बतरदेह माई

Updated:
विज्ञापन
सबकी झोली भरती हैं मां नकटो और बतरदेह माई

बरौली. ‘‘सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी’’ मंत्र के साथ शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथित को भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें रूप स्कंदमाता की आराधना कर मुरादें मांगीं.

विज्ञापन

बरौली. ‘‘सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी’’ मंत्र के साथ शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथित को भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें रूप स्कंदमाता की आराधना कर मुरादें मांगीं. नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रखंड के हरेक गांव स्थित माता के मंदिरों में चहल-पहल बढ़ गयी है और महिला-पुरुष भक्त अहले सुबह से माता की आराधना में लगे हैं. हालांकि नवरात्रि के पहले दिन से ही माहौल भक्तिमय हो गया था. जैसे-जैसे तिथि बढ़ती जायेगी प्रखंड के हर गांव में माता के जयकारे गूंजेंगे तथा वातावरण और भक्तिमय होगा. सप्तमी को मां के कपाट खुल जायेंगे तब भक्त मां के दर्शन कर सकेंगे. फिलहाल प्रखंड के सभी पंडाल काफी तेजी से सज-धज रहे हैं तथा बाजारों में सड़क लाइटिंग आदि का काम तेजी से चल रहा है. देवीगंज स्थित सिद्धपीठ मां नकटो भवानी के दरश को, तो उत्तर प्रदेश और नेपाल से श्रद्धालु पहुंच हीं रहे हैं, प्रखंड के प्रसिद्ध बतरदेह पंचायत के बतरदेह माई स्थान पर भी असंख्य श्रद्धालु मां के दरश को पहुंच रहे हैं. बतरदेह माई के बारे में प्रसिद्ध है कि माताजी भक्तों की मुरादें जरूर पूरी करती है और कोई सवाली यहां से खाली हाथ नहीं जाता. यहां सप्तमी के दिन से नेपाल, उत्तर प्रदेश सहित बिहार के कई जिलों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू होगा. मां के पुजारी टेढु बाबा तथा शैलेश पांडेय ने बताया कि मां के इस ऐतिहासिक मंदिर से आज तक कोई खाली हाथ नहीं गया और यहां के लोगों ने मां के कई अलौकिक काम श्रद्धालुओं ने देखे हैं. इससे क्षेत्र में मां के प्रति लोगों के मन में भारी श्रद्धा है. बतरदेह माई के पास लगने वाली भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन चाक-चैबंद हो गया है और भक्तों को माता के दरश में कोई परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Tiwari

लेखक के बारे में

By Sanjay Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन