ePaper

नशा से युवाओं को बचाने के प्रति लोगों को दी गयी कानूनी जानकारी

Updated at : 29 Jun 2025 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
नशा से युवाओं को बचाने के प्रति लोगों को दी गयी कानूनी जानकारी

गोपालगंज. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को सिधवलिया प्रखंड के पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को सिधवलिया प्रखंड के पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, नालसा डाउन स्कीम 2025 के प्रति जागरूक किया गया. पैनल अधिवक्ता संजय कुमार गुप्ता एवं पीएलवी राजन कुमार उपाध्याय की टीम ने लोगों को नशा के दुष्परिणाम, ड्रग एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव, नशीले पदार्थ, नशा उन्मूलन, बिहार उत्पाद अधिनियम, ड्रग तस्करी एवं ड्रग के दुरुपयोग आदि के बारे में जागरूक किया गया. साथ ही यह भी बताया गया कि हमारी आज की नयी युवा पीढ़ी कैसे नशा के चंगुल में फंसती जा रही है, जिससे युवा बच्चों के माता-पिता को अपने बच्चों के साथ, समाज, उनके खानपान, उनके रहन-सहन आदि पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के तहत कानूनी प्रावधान तथा कानूनी सहायता के अंतर्गत कोई भी महिला, जो किसी विभाग में कार्यरत है और कार्यस्थल पर उस महिला के साथ किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न का मामला होता है, तो वह महिला उस विभाग में बनी यौन उत्पीड़न समिति के समक्ष अपना मामला रख सकती है एवं समिति उन पहलुओं पर उचित निर्णय लेगी आदि विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गयी. दत्तक ग्रहण संस्थान से निरुपमा गोस्वामी ने भी बाल विवाह, बाल तस्करी, गोदनामा आदि के बारे में बताया गया. सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित हैंडबिल भी वितरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन