खालगांव ने मझवलिया को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Updated:
विज्ञापन
खालगांव ने मझवलिया को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

पंचदेवरी. प्रखंड के ब्रह्मचौरा खेल मैदान में पांच जनवरी से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-15 का चौथा लीग मैच खालगांव व मझवलिया के बीच खेला गया.

विज्ञापन

पंचदेवरी. प्रखंड के ब्रह्मचौरा खेल मैदान में पांच जनवरी से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-15 का चौथा लीग मैच खालगांव व मझवलिया के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में खालगांव की टीम ने मझवलिया को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. इससे पूर्व मैच का उद्घाटन डीपीएस के डायरेक्टर दुर्गेश तिवारी, रंजीत तिवारी व नीतीश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. मैच में खालगांव की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मझवलिया की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी खालगांव की टीम ने 11.4 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार खालगांव टीम के खिलाड़ी विनोद को दिया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच खालगांव व महुअवा के बीच खेला जायेगा. मौके पर डुलडुल, अनिल सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, हीरा अनमोल दुबे, विकास, विनोद, श्रीराम, लालू तिवारी समेत आयोजन समिति के सभी सदस्य व काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन