बॉर्डर के चेकपोस्टों पर ली गयी सघन तलाशी, आठ हजार का वसूला गया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
बॉर्डर के चेकपोस्टों पर ली गयी सघन तलाशी, आठ हजार का वसूला गया जुर्माना

सासामुसा. एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर शराब तस्करी व अपराध पर नियंत्रण को लेकर विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सीमावर्ती व दियारा इलाके के भसई, सलेहपुर, जमुनियां, हितपट्टी चेकपोस्टों पर सघन तलाशी अभियान चलाया.

विज्ञापन

सासामुसा. एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर शराब तस्करी व अपराध पर नियंत्रण को लेकर विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सीमावर्ती व दियारा इलाके के भसई, सलेहपुर, जमुनियां, हितपट्टी चेकपोस्टों पर सघन तलाशी अभियान चलाया. पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी की तरफ से आने वाले हर शख्स के अलावा दोपहिया व चरपहिया वाहनों की डिक्की, कागजात, हेलमेट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कागजात की जांच की गयी. हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर 8000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही बॉर्डर इलाके में विशेष निगरानी की जा रही है. जांच से इलाके में हड़कंप मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन