आध्यात्मिक मूल्यों से आज के समय में विश्व शांति और सौहार्द की पुनर्स्थापना संभव

Updated:
विज्ञापन
आध्यात्मिक मूल्यों से आज के समय में विश्व शांति और सौहार्द की पुनर्स्थापना संभव

उचकागांव. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीरगंज शहर स्थित सेवा केंद्र पर रविवार को संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57वां अव्यक्त स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में श्रद्धा एवं शांति भाव के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

उचकागांव. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीरगंज शहर स्थित सेवा केंद्र पर रविवार को संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57वां अव्यक्त स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में श्रद्धा एवं शांति भाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुबह आठ बजे से 12 बजे तक योग साधना करायी गयी, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमार-कुमारियों ने भाग लिया. इसके बाद क्लास का आयोजन हुआ और सभी ने ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया. कार्यक्रम के दौरान राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन, अनंता बहन, रिंकी बहन, हथुआ की फूड मैनेजर सुनीता बहन, समाजसेवी रवि केसरी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर ब्रह्मा बाबा को पुष्प अर्पित किये. पूर्व नगर परिषद चेयरमैन आनंद कुमार यादव ने कहा कि ब्रह्मा बाबा के पदचिह्नों पर चलकर जीवन को सार्थक और सफल बनाया जा सकता है. सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने ब्रह्मा बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आध्यात्मिक मूल्यों से आज के समय में विश्व शांति और सौहार्द की पुनः स्थापना संभव है. उन्होंने बताया कि ब्रह्मा बाबा के परोपकारी और निर्भय व्यक्तित्व से प्रेरित होकर अब तक 12 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं. ब्रह्माकुमार विनोद भाई ने बताया कि संस्कार परिवर्तन से चरित्र निर्माण संभव है और इसी आधार पर आज विश्व के 145 देशों में 9 हजार से अधिक सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं. कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन