अपनी लंबित मांगों को लेकर गृहरक्षकों ने आंबेडकर चौक पर किया धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
अपनी लंबित मांगों को लेकर गृहरक्षकों ने आंबेडकर चौक पर किया धरना-प्रदर्शन

गोपालगंज. राज्य के गृहरक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर बुधवार को आंबेडकर चौक के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. राज्य के गृहरक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर बुधवार को आंबेडकर चौक के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चला. धरना समाप्त होने के बाद गृहरक्षकों ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से बिहार सरकार को मांग पत्र सौंपा. संघ के नेताओं ने बताया कि गृहरक्षक लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर सरकार को अवगत कराते रहे हैं. कई बार मांग पत्र देने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह ने बताया गया कि करीब छह माह से चरणबद्ध आंदोलन जारी है. इसी कड़ी में 15 अक्तूबर 2024 को पटना में अनिश्चितकालीन धरना दिया गया था. उस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच वार्ता भी हुई थी, जिसमें सकारात्मक आश्वासन दिया गया. लेकिन दो माह से अधिक बीत जाने के बाद भी उस समझौते पर कोई आदेश निर्गत नहीं किया गया. धरनास्थल पर मौजूद संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार जल्द ठोस पहल नहीं करती है, तो गृहरक्षक 27 जनवरी 2025 से चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. धरना में संघ के अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह, संरक्षक धनंजय गिरि, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो, सचिव विजय कुमार राय, उप सचिव किशन राम, कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में सरकार से जल्द समाधान की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन