ePaper

जिले के प्रारंभिक स्कूलों में शुरू हुई कक्षा तीन से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा

Updated at : 10 Sep 2025 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के प्रारंभिक स्कूलों में शुरू हुई कक्षा तीन से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा

पंचदेवरी/गोपालगंज. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा तीन से आठ तक की अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी.

विज्ञापन

पंचदेवरी/गोपालगंज. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा तीन से आठ तक की अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी. कक्षा 1 और 2 की परीक्षा 17 व 18 सितंबर को होगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली में कक्षा 3, 4 और 5 के छात्र शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों ने परीक्षा दी. पहले दिन पहली पाली में कक्षा 3, 4 और 5 के बच्चों की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा हुई. वहीं, कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में विज्ञान की परीक्षा ली गयी. प्रश्नपत्रों को लेकर बच्चों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही. कुछ छात्रों ने प्रश्नों को आसान बताया, तो कई जगह बच्चों को सवालों में उलझते भी देखा गया. सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की तरह सिटिंग प्लान के अनुसार छात्र-छात्राओं को बैठाया गया. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक संपन्न हुई. परीक्षा में नकल रहित माहौल सुनिश्चित करने के लिए अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को वीक्षक के रूप में लगाया गया. सदर प्रखंड के नप्रावि पुरैना, प्रावि मठिया बंगरी, जादोपुर, मानिकपुर, भितभेरवां, विशुनपुर समेत सभी प्रारंभिक विद्यालयों में परीक्षा आयोजित हुई. इसी तरह भोरे प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भदवही, कुचायकोट के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजछापर, पंचदेवरी के उमवि बगहवा, भृंगीचक, गहनी-चकिया, मोतीपुर व प्रावि मंझरिया सहित सभी केंद्रों पर परीक्षा सख्ती के साथ ली गयी. विभागीय पदाधिकारियों ने कई स्कूलों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. सदर बीइओ दिनेश कुमार सिंह व पंचदेवरी की बीइओ जानकी कुमारी ने बताया कि 18 सितंबर तक परीक्षा जारी रहेगी. बीच में केवल 15 सितंबर को अवकाश रहेगा. विभागीय शेड्यूल के अनुसार सभी तिथियों पर परीक्षाएं होंगी. कक्षा 1 व 2 की परीक्षा संबंधित मूल विद्यालयों में नामित शिक्षकों द्वारा करायी जायेगी.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन