गोपालगंज में भाजपा की कार्यशाला, गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर चलेगा समरसता संकल्प अभियान

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 14- श्रद्धांजलि देते भाजपा के जिलाध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

श्रद्धांजलि देते भाजपा के जिलाध्यक्ष व अन्य

गोपालगंज में भाजपा ने संत गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर कार्यशाला आयोजित की. 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान चलाकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा.

विज्ञापन

Gopalganj News: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से समरसता संकल्प अभियान को लेकर मंगलवार को गोपालगंज के चैनपट्टी स्थित जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में भाजपा के जिला प्रभारी दीपेंद्र सर्राफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा 29 जुलाई (आषाढ़ पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी.

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक थे. उनका 'बेगमपुरा' का दर्शन ऐसे समाज की परिकल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का दुख, पीड़ा और भेदभाव न हो.

गुरु रविदास का संदेश आज भी प्रासंगिक: दीपेंद्र सर्राफ

भाजपा के जिला प्रभारी दीपेंद्र सर्राफ ने कहा कि फ्रांसीसी क्रांति और अब्राहम लिंकन के स्वतंत्रता संबंधी भाषणों से सदियों पहले ही गुरु रविदास महाराज ने समानता, समरसता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया था.

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का मार्ग ही 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के संकल्प का मूल आधार है. यह अभियान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा.

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में विनोद सिंह, राजू चौबे, प्रशांत राजू, दुर्गा राय, विनय यादव, दीपक दीपू, राजू सिंह, जगदंबा राम, बुलेट राम, रितेश सिंह, मनीष गुप्ता, पिंटू लाल श्रीवास्तव, चंद्रेश सिंह, संतोष दूबे, भरत सिंह, दीपक कुमार, अजय सिंह, प्रमोद गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, सोनू राय, अरविंद सिंह, शिवबालक कुशवाहा, विवेकानंद पांडेय, राजेश साहनी, शुभनारायण सिंह, चंदन तिवारी, आलोक सिंह, कृष्णा यादव, अशोक साह, पिंकू श्रीवास्तव, अनुज सिंह, अभिषेक सिंह, राहुल राणा प्रताप, अवधेश श्रीवास्तव, रामजी साह, हेमंत कुशवाहा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन