गोपालगंज में विकास योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

योजनाओं की समीक्षा करते डीएम
गोपालगंज में चल रही विकास योजनाओं को गति देने के लिए जिलाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने और योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
Gopalganj News: जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति देने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट के कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी समीर सौरभ ने की.
बैठक में डीडीसी गौरव कुमार, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.
लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश
बैठक में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, पंचायत सरकार भवन, महादलित सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन, कब्रिस्तान घेराबंदी और सांख्यिकी विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.
डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में भूमि विवाद, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) या अन्य प्रशासनिक बाधाओं के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए.
गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पर जोर
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे होने चाहिए.
बैठक में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य, सांसद एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनाओं के तहत स्वीकृत और प्रगति पर चल रही परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई.
अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने का निर्देश
डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन, महादलित सामुदायिक भवन, कब्रिस्तान घेराबंदी और सांख्यिकी विभाग की विभिन्न गतिविधियों की भी समीक्षा की.
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करें.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










