गोपालगंज: 36वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए एसए पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं का चयन, मोतिहारी रवाना
कोच और स्कूल निदेशक के साथ दोनो खिलाड़ी
गोपालगंज की दो होनहार महिला खिलाड़ियों, रोशमी कुमारी और महिमा कुमारी का चयन 36वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है. ये दोनों छात्राएं एसए पब्लिक स्कूल, भौरौली का प्रतिनिधित्व करेंगी और मोतिहारी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी.
Gopalganj News: बरौली स्थित एसए पब्लिक स्कूल की दो महिला खिलाड़ियों का चयन 36वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है. विद्यालय की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है.
चयनित खिलाड़ियों में रोशमी कुमारी और महिमा कुमारी शामिल हैं. दोनों खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोतिहारी रवाना हो गई हैं. इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
स्कूल निदेशक ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
एसए पब्लिक स्कूल के निदेशक शहजादा गुलरेज ने ताइक्वांडो कोच दिलीप कुमार दास और दोनों खिलाड़ियों को मोतिहारी के लिए रवाना किया. उन्होंने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है.
उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, गोपालगंज जिले और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी.
कड़ी मेहनत और अनुशासन का मिला परिणाम
ताइक्वांडो कोच दिलीप कुमार दास ने बताया कि नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर दोनों छात्राओं ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है.
उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल प्रतियोगिता में भाग लेना नहीं, बल्कि पदक जीतकर पहले गोपालगंज और फिर राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करना है.
नेशनल गेम्स तक पहुंचने का है लक्ष्य
दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि उनका सपना राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर नेशनल गेम्स तक पहुंचना और गोपालगंज के साथ-साथ बिहार का नाम पूरे देश में रोशन करना है.
विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











