थावे में कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पर चाकू से हमला, पांच जगह वार से इलाके में दहशत

Updated:
विज्ञापन
थावे में कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पर चाकू से हमला, पांच जगह वार से इलाके में दहशत

Gopalganj news: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि पटीदारों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. कूड़ा फेंकने को […]

विज्ञापन

Gopalganj news: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि पटीदारों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद

घायलों में एकडेरवा गांव निवासी एनूल साह का पुत्र 30 वर्षीय जहवर अली तथा उनका भांजा 20 वर्षीय रियाजुद्दीन बताये गये है. बताया जाता है कि गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपितों किे दवारा चाकू निकालकर हमला कर दिया. हमले में जहवर अली के शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया गया, जबकि रियाजुद्दीन अली को दो जगह चाकू मारा गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घायल पक्ष की ओर से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन