रोटरी क्लब गोपालगंज ने सामाजिक कार्यों को लेकर लिए अहम निर्णय

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

बैठक में शामिल सदस्यों की तस्वीर

Gopalganj News : मांझा में रोटरी क्लब की बैठक, सामाजिक और स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा

विज्ञापन

Gopalganj News (अखिल कुमार) : मांझा शहर स्थित जी.एन. मेमोरियल हॉस्पिटल के सभागार में रविवार को दि रोटरी क्लब गोपालगंज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता क्लब के वर्तमान एवं आगामी अध्यक्ष डॉ. मंकेश्वर सिंह ने की. इस दौरान सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में क्लब की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए.

स्वास्थ्य सुविधाओं पर बड़ा फैसला

बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा सुझाए गए तीन प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस शेड निर्माण कराने का निर्णय लिया गया.क्लब के सदस्यों ने कहा कि बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की मांग है.इसके लिए रोटरी क्लब प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा. बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय जिला मुख्यालय में एक आधुनिक डायलेसिस सेंटर स्थापित करने को लेकर लिया गया. क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी क्लब इंटरनेशनल के सहयोग से यह परियोजना संचालित की जाएगी.

डायलेसिस सेंटर और ब्लड बैंक को लेकर रोटरी क्लब ने बनाई रणनीति

जिले में किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह केंद्र मरीजों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा. वर्तमान में कई मरीजों को डायलेसिस के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक दोनों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्रस्तावित केंद्र शुरू होने से जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.इसके अलावा बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में रोटरी क्लब की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया. विशेष रूप से भविष्य में रोटरी क्लब का अपना ब्लड बैंक स्थापित करने की योजना पर गंभीर चर्चा हुई. सदस्यों ने कहा कि ब्लड बैंक की स्थापना से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को काफी राहत मिलेगी.

समाजहित की योजनाओं को सफल बनाने पर बनी सहमति

क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की गई.बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान एवं आगामी अध्यक्ष डॉ. मंकेश्वर सिंह, डॉ. रहमत अली, वर्तमान एवं आगामी सचिव डॉ. सुशील कुमार, पी.एन. सिंह, वर्तमान एवं आगामी कोषाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, शाह आलम, क्षेत्रीय सहायक (छपरा कमिश्नरी) डॉ. अमरेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.सभी ने समाजहित में क्लब की योजनाओं को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.

Also Read : गोपालगंज: बेटे को घेरने के बाद पिता पर किया गया हमला

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन