Gopalganj News : नेशनल लोक अदालत के लिए बैंकों में लगाएं बैनर और होर्डिंग : सचिव

Updated at : 25 Feb 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : नेशनल लोक अदालत के लिए बैंकों में लगाएं बैनर और होर्डिंग : सचिव

Gopalganj News : व्यवहार न्यायालय परिसर में आठ मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय ने बैठक की.

विज्ञापन

गोपालगंज. व्यवहार न्यायालय परिसर में आठ मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय ने बैठक की. एलडीएम जितेंद्र कुमार जमुआर व जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक शामिल थे.

अधिकाधिक वादों को चिह्नित करने का दिया निर्देश

बैठक में उपस्थित सभी शाखा प्रबंधकों को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिकाधिक वादों को चिह्नित करने एवं चिह्नित वादों में थाना का नाम अंकित करते हुए दो प्रति में नोटिस तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय को अतिशीघ्र भेजने का निर्देशित किया गया. नोटिसों का ससमय थानों के माध्यम से तामिला कराया जा सके. नेशनल लोक अदालत का अधिकाधिक प्रचा- प्रसार के लिए अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में नेशनल लोक अदालत का बैनर लगाएं.

कई बैंकों के प्रबंधक बैठक में हुए शामिल

बैठक में सेंट्रल बैंक, एस.बी.आइ. मुख्य शाखा एवं एडीबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र आदि विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन