Gopalganj News : मिनी ट्रक में शराब की खेप लेकर जा रहा मुजफ्फरपुर का तस्कर धराया

Published by : GURUDUTT NATH Updated At : 18 Apr 2025 10:17 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रजवाही गांव के समीप वाहन जांच के दौरान मिनी ट्रक में छुपा कर लायी जा रही 42 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रजवाही गांव के समीप वाहन जांच के दौरान मिनी ट्रक में छुपा कर लायी जा रही 42 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के करणपुरा धरानी गांव के निवासी उनेश राय के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गयी. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप ट्रक में छुपा कार लायी जा रही है. जांच के दौरान मिनी ट्रक के अंदर छिपा कर लायी जा रही 42 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

कुचायकोट में 445 बोतल शराब के साथ पटना के तस्कर समेत दो गिरफ्तार

कुचायकोट. स्थानीय पुलिस वाहन जांच के दौरान अलग-अलग जगहों से 445 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने इस दौरान एक स्कॉर्पियो को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव के पवन सिंह व पटना जिले के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के पटना कंकड़बाग से प्रमोद कुमार हैं. कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस बथना बनकटा पथ पर बंगरा गांव के पास वाहन जांच कर रही थी. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे एक स्कॉर्पियो को रोक कर तलाशी ली गयी, जिसमें से नौ कार्टन में भरकर रखी 405 पैकेट देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने तुरंत स्कॉर्पियो जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं बलथरी स्थित पुलिस पोस्ट के पास पैदल आ रहे एक युवक के बैग की तलाशी ली गयी, जिसमें से 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए गिरफ्त में आये तस्करों को कोर्ट में प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन