सर्पदंश के बाद अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

शोकाकुल परिजन

Gopalganj News : ‘अस्पताल में इलाज होता तो बच जाती जान’, परिजनों का आरोप

विज्ञापन

Gopalganj News (राकेश कुमार) : श्रीपुर थाना क्षेत्र के बलभद्र परसा गांव में शुक्रवार की सुबह सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई. मृतिका की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के छथियाव गांव निवासी बुलेट शाह की पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है. वह अपने जीजा अरविंद शाह के घर रहकर इलाज करा रही थीं. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने बताया कि सरोज देवी की तबीयत खराब रहती थी. जिसके कारण वह बलभद्र परसा गांव में अपनी बहन के घर रह रही थीं. डॉक्टर की सलाह पर वह प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे टहलने निकलती थीं. शुक्रवार की सुबह भी वह टहलने के लिए घर से निकली थीं. घर से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे टहलने के दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया. सांप के काटते ही वह दर्द से चिल्लाने लगीं. चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन मौके पर पहुंचे, तो अचेत होने से पहले सरोज ने सांप के काटने और उसके वहीं छिपे होने की बात बताई. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सांप को ढूंढकर मार डाला. परिजनों ने आनन-फानन में अचेत महिला को फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. हालांकि, गोपालगंज ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

​महिला की मौत के बाद परिजनों ने फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि जब अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध था और डॉक्टरों ने उसे दिया, तो फिर महिला को वहीं रखकर पूरा इलाज क्यों नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की देखरेख की सख्त जरूरत थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए मरीज को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अगर समय रहते वहीं सही इलाज मिलता, तो महिला की जान बच सकती थी. घटना के बाद से मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : अनंत सिंह केस की जांच अब CID करेगी, गोपालगंज पुलिस ने फाइल सौंपी, 30 मई को होगी सुनवाई

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन