Gopalganj News : स्वतंत्रता सेनानी के साथ शिक्षा प्रेमी थे कमला बाबू : डॉ अशोक

Gopalganj News : रविवार को कमला राय कॉलेज के संस्थापक स्व. कमला राय जी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इसको लेकर कॉलेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
गोपालगंज. रविवार को कमला राय कॉलेज के संस्थापक स्व. कमला राय जी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इसको लेकर कॉलेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र बाजपेई आमंत्रित थे, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ सके.
छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. एके पांडेय ने की. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी. इसके बाद प्रो. अनुजा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य वक्ता ने महाविद्यालय की पत्रिका कमलांजलि का विमोचन किया.
लंबित परीक्षाओं को शीघ्र कराने का दिया आश्वासन
कॉलेज के सेवानिवृत कर्मचारी विजय बहादुर सिंह ने कमला राय से जुड़े हुए संस्मरण को सभागार में प्रस्तुत किया. रवींद्र सिंह ने कमला बाबू के उस समय के दौर संघर्ष और श्री तिरपित बाबा की कहानी से जोड़ते हुए महाविद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने आज के बदलते परिवेश, शैक्षणिक माहौल विद्यार्थियों की उपस्थिति, विश्वविद्यालय की लंबित परीक्षाओं पर चर्चा की. लंबित परीक्षाओं को शीघ्र कराने का आश्वासन दिया.
प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित
प्रधान सहायक अविनाश कुमार सिंह ने कमला राय जी के जन्म, गांव, परिवार ,उनके भाइयों उनके संघर्षों सहयोग तथा उनके द्वारा खड़े किये गये महाविद्यालय के द्वारा समाज सेवा पर प्रकाश डाला. डॉ जेके द्विवेदी ने संस्कृत भाषा के माध्यम से कमला बाबू के व्यक्तित्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्राचार्य ने महाविद्यालय की उपलब्धियां, पीएम उषा से विकास व जीर्णोद्धार , खेलो इंडिया से ऑडिटोरियम निर्माण तथा अंतर विश्वविद्यालय खेल कार्यक्रमों एवं पूर्व में हुए फुटबॉल मैच का उल्लेख किया. सीबीसीएस प्रणाली के अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर में अपने-अपने विषय में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. मंच संचालन प्रवीण कुमार पांडेय ने किया. कार्यक्रम में प्रो. मोहन कुमार लाल, सुरेंद्र कुमार चौधरी, मनीष कुमार, डॉ जफर इकबाल, डॉ संदीप कुमार, प्रो अंजलि कुमारी, डॉ भारती कुमारी, डॉ इसरारुल हक, डॉ उपेंद्र, डॉ दिनेश, डॉ निरमा मौर्य, डॉ प्रीति, डॉ पुष्पा, डॉ मंजू, विजोय दास, डॉ राजदेव एवं कई छात्र नेता छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




