गोपालगंज नाव हादसा: गंडक नदी से चौथे दिन मिला किशोरी का शव, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
लापता बच्ची की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

लापता बच्ची की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत गंडक नदी के डुमरिया घाट पर नाव पलटने से तीन किशोरियाँ डूब गई थीं. हादसे के चौथे दिन सोमवार को एक और किशोरी कृति कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है. इससे पहले रविवार को अनन्या का शव मिला था, जबकि तीसरी किशोरी रिया की तलाश अब भी जारी है. मौके पर पहुंचे एसडीएम अनिल कुमार ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और सर्च ऑपरेशन को तेज करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Gopalganj Boat Accident (पवन अग्रवाल): गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के गंडक नदी के डुमरिया घाट पर हुए नाव हादसे के चौथे दिन सोमवार को एक और किशोरी का शव बरामद कर लिया गया है. मृतका की पहचान चंदन यादव की छोटी बेटी कृति कुमारी के रूप में हुई है. जैसे ही नदी से कृति का शव बाहर निकाला गया, परिजनों में कोहराम मच गया. कृति की मां, दादी और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है.

एसडीएम अनिल कुमार ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

सोमवार को एसडीएम अनिल कुमार खुद डुमरिया घाट पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों की टीम से खोज अभियान की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक सभी बच्चियों का पता नहीं चल जाता, खोज अभियान लगातार जारी रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने लापता और मृत किशोरियों के पिता चंदन यादव से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.

रविवार को मिला था अनन्या का शव, रिया की तलाश अब भी जारी

डुमरिया घाट पर नाव पलटने से कुल तीन किशोरियाँ नदी में डूब गई थीं. प्रशासन और बचाव दल की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को सबसे पहले अनन्या का शव बरामद किया गया था. सोमवार को कृति का शव मिलने के बाद अब तीसरी किशोरी रिया की तलाश गंडक नदी में तेजी से की जा रही है.

खोज अभियान में क्यों आ रही है मुश्किल?

सर्च ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि नदी के भीतर रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि शव या तो नदी में निर्माणाधीन पाए (Pillar) के लोहे के रॉड में फंसा हुआ है या फिर नदी की तेज धारा के कारण बालू के नीचे दब गया है. इस वजह से गोताखोरों को शव ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन प्रशासन मुस्तैदी से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है.

Also Read: ग्रामीण क्षेत्रों में ‘कचरा से धन’ अभियान को बढ़ावा देने पर जोर, डीएम ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन