गोपालगंज में कल से डॉक्टरों का तीन दिवसीय ओपीडी बहिष्कार, वेतन और बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में फैसला

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj news: गोपालगंज के सरकारी चिकित्सकों ने वेतन भुगतान में देरी और बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में 15 से 17 जून तक ओपीडी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने इस संबंध में सिविल सर्जन को पत्र भेजा है.

विज्ञापन

Gopalganj News: (संजय कुमार अभय) गोपालगंज जिले के सरकारी चिकित्सकों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी और बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए 15 जून से 17 जून 2026 तक तीन दिवसीय ओपीडी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है. इस संबंध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ, गोपालगंज इकाई की ओर से सिविल सर्जन को पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दी गई है.

सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक ओपीडी सेवा होगी प्रभावित

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र प्रसाद और सचिव डॉ. मनोज कुमार द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के नाम पर जिले के चिकित्सकों का वेतन रोका गया है. इसी के विरोध में जिले के सरकारी डॉक्टरों ने तीन दिनों तक ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार करने का फैसला लिया है.

बायोमेट्रिक व्यवस्था पर जताई आपत्ति

संघ का कहना है कि इस मुद्दे पर राज्य स्तर पर सरकार के साथ वार्ता जारी है. साथ ही सरकार द्वारा पांच और छह दिवसीय कार्यालयों के लिए लागू व्यवस्था को 24×7 संचालित अस्पतालों पर भी लागू किया जा रहा है, जिसे चिकित्सक अनुचित मान रहे हैं.

15 से 17 जून तक रहेगा कार्य बहिष्कार

पत्र के अनुसार 15 जून से 17 जून 2026 तक जिले के सभी सरकारी चिकित्सक ओपीडी कार्य का बहिष्कार करेंगे. हालांकि आपातकालीन सेवाओं पर इस निर्णय का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका स्पष्ट उल्लेख पत्र में नहीं किया गया है.

मरीजों की असुविधा के लिए सरकार और प्रशासन को बताया जिम्मेदार

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने कहा है कि वेतन भुगतान में देरी के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है. संघ ने संभावित मरीज असुविधा के लिए प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के सचिव तथा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन