Gopalganj News : घर से निकली युवती का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published by : GURUDUTT NATH Updated At : 01 Apr 2025 8:37 PM

विज्ञापन

Gopalganj News : सोमवार की रात घर से गायब हुई युवती का मंगलवार की सुबह बगीचे में शव मिला. आम के पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

मांझा. सोमवार की रात घर से गायब हुई युवती का मंगलवार की सुबह बगीचे में शव मिला. आम के पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी बाजार के समीप की है. मृत युवती की पहचान कोइनी कोइरी टोला की 22 वर्षीया रिया कुमारी के रूप में हुई. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने इस घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की है.

परिजन कुछ बताने से कर रहे परहेज

पीड़ित परिजन फिलहाल इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं और युवती की मौत से गमगीन हैं. वहीं, पुलिस का कहना है कि युवती ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की है. वहीं आसपास के लोगों ने युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिये जाने की आशंका जतायी है. हालांकि अभी तक मामले में खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

युवती के मोबाइल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि मौत कैसे हुई. वहीं, घटनास्थल से युवती का मोबाइल मिला है, जिसके जरिये पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रात में युवती अकेले पहुंची थी या उसके साथ कोई और था. युवती किससे बात करती थी, फोन पर आखिरी कॉल किसका था. इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए छानबीन शुरू कर दी है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही हैं. मोबाइल फोन मिला है. घटनास्थल से सभी साक्ष्य को इकट्ठा कर जांच चल रही है. परिवार वालों से भी पूछताछ चल रही है. पुलिस जल्द ही मौत की गुत्थी सुलझा लेगी.

राजीव रंजन सिंह, थानाध्यक्ष, मांझा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन