Gopalganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक,एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक,एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर, ट्रै ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक,एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल जानिए पूरी खबरनीचे

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर, ट्रै ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक,एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल जानिए पूरी खबरनीचे

विज्ञापन

Gopalganj News:(मनीष राज) गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सासामुसा एनएच 27 ओवरब्रिज के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

यूपी से लौट रहे थे दोनों दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सरैया नरेन गांव निवासी बंसी चौधरी के पुत्र रंजय कुमार और उसी गांव के सुरेश ठाकुर के पुत्र अमरेश ठाकुर बाइक से उत्तर प्रदेश से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सासामुसा एनएच 27 ओवरब्रिज के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसी दौरान रास्ते में रंजय कुमार की मौत हो गई. वहीं घायल अमरेश ठाकुर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई. गांव में भी मातम का माहौल है. इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन