Gopalganj News : बसहा गांव में पेट्रोल छिड़ककर महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश

Updated at : 26 Feb 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

Gopalganj News : स्थानीय थाने के बसहा गांव में कुछ लोगों ने राधिका देवी के पैर पर पेट्रोल गिरा कर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया.

विज्ञापन

विजयीपुर. स्थानीय थाने के बसहा गांव में कुछ लोगों ने राधिका देवी के पैर पर पेट्रोल गिरा कर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया. महिला के हो-हल्ला करने पर हमलावर उसे छोड़कर भाग निकले. इससे महिला की जान बच गयी. घायल ने इस मामले में अपने ही गांव के धनराज बांसफोर , कन्हैया बांसफोर, श्यामसुंदर बांसफोर, कुमकुम देवी, लक्ष्मीना देवी सहित आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट तथा चोरी करने का आरोप लगा प्राथमिकी करायी है.

महिला के झुलस गये दोनों पांव

घायल का आरोप है कि सोमवार की शाम 5:00 बजे शाम को गांव के पोखरा पर बने अपने घोठा पर बैठी थी कि धनराज बांसफोर सहित आठ लोग आकर गाली-गलौज करने लगे. गाली देने का जब विरोध किया, तो लाठी-डंडे से मार कर उसके दोनों पैर तोड़ दिये तथा पैर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गिरने पर गले से मंगलसूत्र तथा कान की बाली छीन ली. किसी प्रकार आग बुझायी गयी, तब तक दोनों पैर झुलस चुके थे.

पुलिस कर रही मामले की जांच

रोने की आवाज सुनकर पति तथा घर के अन्य लोग आये और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयीपुर में भर्ती कराया. इस मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस प्राथमिकी कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन