गोपालगंज सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के डॉक्टर बेटे-बहू को मिला विवाह प्रमाण पत्र, लोगों से की रजिस्ट्रेशन की अपील

शादी का प्रमाण पत्र लेने के बाद बेटा व बहू के साथ सांसद | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के डॉक्टर बेटे और बहू को आखिरकार उनका विवाह प्रमाण पत्र मिल गया है. इस मौके पर सांसद ने सभी से विवाह निबंधन कराने की पुरजोर अपील की है.
Gopalganj News: जद(यू) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के बड़े पुत्र डॉ. अभीक सुमन और उनकी पुत्रवधू डॉ. सगोलसेम सिंडी को शुक्रवार को उनके विवाह का आधिकारिक विवाह प्रमाण पत्र मिला. सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और अवर निबंधन पदाधिकारी से बेटा-बहू का विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त किया. इस अवसर पर परिवारजनों और शुभचिंतकों ने नवदंपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
सांसद ने लोगों से की विवाह निबंधन की अपील
इस मौके पर सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने प्रदेश और देशवासियों से विवाह का निबंधन कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि विवाह निबंधन प्रत्येक दंपति के लिए आवश्यक है. यह प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम आता है.
उन्होंने बताया कि पासपोर्ट, वीजा और विदेश यात्रा से संबंधित प्रक्रियाओं में भी विवाह प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज है. बिहार सरकार ने विवाह निबंधन की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध करायी है.
90 दिनों के भीतर निबंधन कराने की अपील
सांसद ने बताया कि विवाह के 90 दिनों के भीतर निबंधन कराना अधिक सुविधाजनक माना जाता है. इसके लिए विवाह का निमंत्रण पत्र, दंपति का फोटो, आयु प्रमाण पत्र और दो गवाहों की आवश्यकता होती है.
उन्होंने लोगों से दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए भी विवाह का निबंधन कराने की अपील की.
फर्जी विवाह पर नियंत्रण में मददगार
डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि विवाह का विधिवत पंजीकरण पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ फर्जी विवाह जैसी घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











