गोपालगंज में दो दिन से लापता 60 वर्षीय महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों से अनबन की बात सामने आई

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 102. पोस्टमार्टम के लिए पुलिस शव को सदर अस्पताल लेकर पंहुचे . | Prabhat Khabar Network

पोस्टमार्टम के लिए पुलिस शव को सदर अस्पताल लेकर पंहुचे . | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र से दो दिन से लापता 60 वर्षीय महिला की लाश सुंदरपट्टी नहर से बरामद की गई है. प्रारंभिक जांच में परिजनों से अनबन की बात सामने आई है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता 60 वर्षीय महिला की लाश सुंदरपट्टी नहर से बरामद की गयी है. मृतका की पहचान खुर्द सुकुलवा गांव निवासी नूर आलम अंसारी की 60 वर्षीय पत्नी इम्बानी खातून के रूप में हुई है. महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है.

दो दिन से लापता थी महिला

जानकारी के अनुसार, इम्बानी खातून दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गयी थीं. इसके बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने सुंदरपट्टी नहर में एक महिला का शव देखा और इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया. पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

परिजनों से अनबन की बात सामने आयी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं.

नगर इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है.


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन