गोपालगंज इंजीनियरिंग कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम शुरू, छात्रों को प्रयोगशाला, पुस्तकालय और क्लबों की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 15- नामांकन के साथ उत्साहित छात्र व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

नामांकन के साथ उत्साहित छात्र व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ है. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को संस्थान के शैक्षणिक और तकनीकी वातावरण से परिचित कराना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना है. पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सागर सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.

प्राचार्य डॉ. राम सागर सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का आह्वान किया.

विभागों और प्रयोगशालाओं की दी गयी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सौरभ प्रियदर्शी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सोमा श्रीवास्तव, विद्युत अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्यांक श्रीवास्तव, सिविल अभियंत्रण विभाग के प्रो. अचल भारद्वाज तथा एप्लाइड साइंस विभाग के डॉ. कमलेश सिंह ने अपने-अपने विभागों का परिचय दिया.

विभागाध्यक्षों ने शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं और विभागीय सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी.

दो सप्ताह तक चलेगा इंडक्शन कार्यक्रम

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार आगामी दो सप्ताह तक इंडक्शन कार्यक्रम के विभिन्न सत्र आयोजित किये जायेंगे. इनमें विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक प्रणाली, विभागीय संरचना, प्रयोगशालाओं, नियमों, पुस्तकालय, क्लबों, तकनीकी एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों सहित अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया जायेगा.

कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक और तकनीकी वातावरण से परिचित कराना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करना है.

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इंडक्शन कार्यक्रम के तहत सभी विभागों की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम का संचालन इंडक्शन कार्यक्रम की समन्वयक एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सोमा श्रीवास्तव ने किया.


विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन