गोपालगंज के ताइक्वांडो खिलाड़ी विशाल तिवारी का विश्व स्कूल गेम्स 2026 के लिए चयन

Updated:
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ी विशाल तिवारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के ताइक्वांडो खिलाड़ी विशाल तिवारी को विश्व स्कूल गेम्स 2026 के लिए चुना गया है. वे अंडर-18 बालक वर्ग में ब्राजील में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस चयन से जिले में खुशी की लहर है.

विज्ञापन

World School Games: गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड स्थित कुचायकोट स्पोर्ट्स अकादमी के ताइक्वांडो खिलाड़ी विशाल तिवारी का चयन विश्व स्कूल गेम्स 2026 के लिए हुआ है. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 8 दिसंबर तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होना है. विशाल तिवारी अंडर-18 बालक वर्ग के 68 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

विशाल के चयन की जानकारी मिलते ही ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ गोपालगंज और कुचायकोट स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. जिले के खेल जगत से जुड़े लोगों ने विशाल तिवारी को बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ गोपालगंज के महासचिव आर्यन पाण्डेय और अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव समेत संघ के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने विशाल तिवारी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी का चयन गोपालगंज के खेल जगत के लिए गर्व का विषय है.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखायेंगे प्रतिभा

विशाल तिवारी विश्व स्कूल गेम्स में अंडर-18 के 68 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. खेल पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने उम्मीद जतायी कि वह प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेंगे.

उन्होंने कहा कि विशाल की उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन से कुचायकोट स्पोर्ट्स अकादमी में भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का उत्साह बढ़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन