ePaper

डुमरिया में घर बनाने के विवाद में मारपीट में पांच लोग घायल

Updated at : 26 Jul 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया में घर बनाने के विवाद में मारपीट में पांच लोग घायल

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में घर बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में घर बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. एक पक्ष की घायल रुखसाना खातून और उनके बेटे इरफान अली व दूसरे पक्ष की घायल जूली सिद्दीकी, उनकी मां शाहीना परवीन और भाई खुशनवाज आलम का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया. मामले में एक पक्ष की घायल रुखसाना खातून के आवेदन पर पड़ोसी खुशनवाज उर्फ झुना, सहनारा खातून, अब्दुल कलाम और हाजरा खातून व दूसरे पक्ष की घायल जूली सिद्दीकी के आवेदन पर मो हसीब उर्फ बदरी, उनके बेटे इरफान अली, पत्नी रुखसाना खातून और बेटी नरगिस खातून के विरुद्ध प्राथमिकी की गयी है. दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी करने के बाद पुलिस मामले में जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन