ePaper

फुलवरिया में 21 लाख रुपये के जालसाजी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 20 Apr 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
फुलवरिया में 21 लाख रुपये के जालसाजी मामले में प्राथमिकी दर्ज

फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार के एक व्यक्ति पर 21 लाख रुपये का धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार के एक व्यक्ति पर 21 लाख रुपये का धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस मामले में कटेया थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बथुआ बाजार निवासी संतोष कुमार पासवान पर 21 लाख रुपये राइस मिल खोलने के नाम पर ले लेने के बाद वापस नहीं करने का आरोप लगाया है. प्राथमिकी में कटेया थाना क्षेत्र सुल्तानपुर गांव के मनोज कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि 24 सितंबर 2024 को बथुआ बाजार के बरेठा पोखर पर संतोष कुमार पासवान राइस मिल खोलने के नाम पर 21 लाख रुपये ले लिये. इसके बदले में उन्होंने बैंक का चेक थमा दिया. तीन महीना बीतने के बाद जब पैसे की मांग की गयी, तो संतोष पासवान ने पैसा देने से इन्कार करते हुए चेक से पैसा लेने की बात कही. चेक को बैंक में लगाया गया, तो उसमें पैसा नहीं था. बीते जनवरी माह में पैसा देने का वादा संतोष पासवान की ओर से किया गया था. लेकिन भुगतान नहीं किया गया. अब बार-बार पैसे मांगने पर बथुआ बाजार के संतोष पासवान की ओर से पैसे नहीं लौटाये जा रहे तथा एससी-एसटी केस में फर्जी फंसा देने की धमकी दी जा रही है. इस मामले में थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने बताया कि मनोज कुमार यादव की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन